Skip to main content

क्या हम भविष्य में होने वाले हैंड सेनीटाइजर के दुष्परिणामों से वाकिफ हैं?By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबमेरी ज्यादातर आदत रही , पर्स में सेनिटाइजर रखने की। अब कोरोना काल में तो, ये सब जरूरी ही हो गया है।अभी कुछ दिन पहले, मै किट्टी में गई थी, मैने बैठते ही सेनिटिजर निकाल कर हाथ में लगाया, क्योंकि हम लोगों के होटल में, लिफ्ट वगैरा में हाथ,या इधर उधर हाथ लगते ही रहते है। पास बैठी फ्रेंड को भी सेनिटिजर ऑफर किया, उसने मना कर दिया की, कि sanitizer लगाने से उसके हाथ बहुत रूखे हो गए।मैं सोचने लगी, कि सेनिटाइजर से भी हाथ खराब हो सकते हैं क्या?सैनिटाइजर के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी कि इसके अत्यधिक इस्तेमाल से काफी नुकसान होता है। फिर जुट गई, इसकी एक्स्ट्रा जानकारी जानने के लिए, लीजिए सेनिटाइजर की पूर्ण व्याख्या😊हैंड सेनिटाइजर में मिले, कई तरह के केमिकल्स:1. हैंड सेनिटाइजर में ट्रायक्लोसान नाम का एक कैमिकल होता है। जो सेनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। ये रक्त के साथ मिलकर मांसपेशियों के आर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।2.सेनिटाइजर में मिला बेजालकोनियम क्लोराइड हाथों से बैक्टीरिया तो निकाल देता है, पर उसमे खुजली और जलन पैदा कर देता है।3.बहुत से सेनिटाइजर, खुशबू वाले होते है, जिसको लगाने से, और उसकी भीनी भीनी खुशबू से मन प्रसन्न तो हो जाता है, पर वह हमारी shin के लिए कितने नुकसानदेह है, पता नही चलता।ऐसे सेनिटाइजाओं में खुशबू के लिए फैथलेट्स नामक रसायन का इस्तेमाल होता है, इसकी अत्यधिक मात्रा, पाचन तंत्र पर बुरा असर छोड़ती है, ये हमारे लीवर, फेफड़े और प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचाते है।4.सेनिटाइजर के ज्यादा, इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो जाती है।बच्चों के लिए भी सेफ नहीं:1.ये अल्कोहल युक्त, होने के कारण बच्चों की सेहत के लिए भी सेफ नहीं है। अगर कभी बच्चा इसे पी ले, तो यह नुकसान देह है।2.रिसर्च के अनुसार, यह बच्चों के इम्युनिटी सिस्टम पर भी बुरा असर छोड़ता है।3. इससे बच्चे चिड़चिड़ी और बीमार हो जाते हैं।4. छोटे बच्चों की बार-बार मुंह में हाथ डालने की आदत होती है। जिससे उनके हाथ में लगा, सेनीटाइजर उनके पेट में जाता है। जो उनकी पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। जिससे उनके पेट में दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है। इस कारण डॉक्टर्स बच्चों के लिए, अल्कोहल फ्री सेनीटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।सैनिटाइजर एलर्जी होने का भी कारण बन सकता है:बच्चों के लिए हर्बल और ऑर्गेनिक सेनीटाइजर का उपयोग करना बेहतर होता है। नॉर्मल सैनिटाइजर में पाए जाने वाले केमिकल्स बच्चों में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकते हैं। सेनिटाइजर की सुगंध, बच्चों के लिए नुकसानदेह भी होती है। इसलिए बच्चों के लिए, सुगंध रहित सेनिटाइजर का ही प्रयोग करें।सैनिटाइजर की वजह से आंखों में प्रॉब्लम:डॉक्टर्स के अनुसार, सेनिटाइजर में 60% 70% अल्कोहल की मात्रा होने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन, चुभन, लाली और खुजली की समस्या होने लगती है। अल्कोहल की अधिक मात्रा कंजेटाईवा और कार्निया के लिए केमिकल ईरीटेंट का काम करती है।सेनिटाइजर की बजाय, साबुन से हाथ धोना बेहतर होता है:बहुत से लोग, हाथ धोने की बजाय, सेनिटाइजर लगाकर ही खाना खा लेते हैं, लेकिन यह गलत है ऐसा करने से सैनिटाइजर में पाया जाने वाला आइसोप्रोपिल अल्कोहल उनके हाथों के माध्यम से पेट में चला जाता है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है यह फूड प्वाइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियां होने का कारण भी बन सकता है।अगर आप घर और ऑफिस में हैं, तो साबुन से ही हाथ धोना बेहतर होता है।सेनिटाइजर में बहुत से हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं, अगर आपने भोजन से पहले सैनिटाइजर का प्रयोग किया है तो भी आप साबुन से हाथ जरूर धोएं।अत्यधिक जरूरत के समय सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें:बाल वनिता महिला आश्रमअगर आप बच्चों के साथ बाहर घूमने, पिकनिक या मॉल में गए हैं, तभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें या फिर हॉस्पिटल या किसी बीमार व्यक्ति को देखने गए हैं तब सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि बच्चे जल्दी ही बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं।अधिकतर लोग समझते हैं कि सेनिटाइजर लगा लिया, हम सेफ हो गए। पर ध्यान से देखा जाए, तो सेनिटाइजर का अत्यधिक उपयोग नुकसानदेह है, जो शरीर को अंदरूनी क्षति पहुंचाता है।इसलिए जरूरत के अनुसार ही सेनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। वरना पुराने जमाने की तरह, ज्यादा से ज्यादा साबुन इस्तेमाल करने की आदत डालें।चित्र: गुगल सेधन्यवाद।

क्या हम भविष्य में होने वाले हैंड सेनीटाइजर के दुष्परिणामों से वाकिफ हैं?

मेरी ज्यादातर आदत रही , पर्स में सेनिटाइजर रखने की। अब कोरोना काल में तो, ये सब जरूरी ही हो गया है।

अभी कुछ दिन पहले, मै किट्टी में गई थी, मैने बैठते ही सेनिटिजर निकाल कर हाथ में लगाया, क्योंकि हम लोगों के होटल में, लिफ्ट वगैरा में हाथ,या इधर उधर हाथ लगते ही रहते है। पास बैठी फ्रेंड को भी सेनिटिजर ऑफर किया, उसने मना कर दिया की, कि sanitizer लगाने से उसके हाथ बहुत रूखे हो गए।

मैं सोचने लगी, कि सेनिटाइजर से भी हाथ खराब हो सकते हैं क्या?

सैनिटाइजर के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी कि इसके अत्यधिक इस्तेमाल से काफी नुकसान होता है। फिर जुट गई, इसकी एक्स्ट्रा जानकारी जानने के लिए, लीजिए सेनिटाइजर की पूर्ण व्याख्या😊

हैंड सेनिटाइजर में मिले, कई तरह के केमिकल्स:

1. हैंड सेनिटाइजर में ट्रायक्लोसान नाम का एक कैमिकल होता है। जो सेनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। ये रक्त के साथ मिलकर मांसपेशियों के आर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।

2.सेनिटाइजर में मिला बेजालकोनियम क्लोराइड हाथों से बैक्टीरिया तो निकाल देता है, पर उसमे खुजली और जलन पैदा कर देता है।

3.बहुत से सेनिटाइजर, खुशबू वाले होते है, जिसको लगाने से, और उसकी भीनी भीनी खुशबू से मन प्रसन्न तो हो जाता है, पर वह हमारी shin के लिए कितने नुकसानदेह है, पता नही चलता।

ऐसे सेनिटाइजाओं में खुशबू के लिए फैथलेट्स नामक रसायन का इस्तेमाल होता है, इसकी अत्यधिक मात्रा, पाचन तंत्र पर बुरा असर छोड़ती है, ये हमारे लीवर, फेफड़े और प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचाते है।

4.सेनिटाइजर के ज्यादा, इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो जाती है।

बच्चों के लिए भी सेफ नहीं:

1.ये अल्कोहल युक्त, होने के कारण बच्चों की सेहत के लिए भी सेफ नहीं है। अगर कभी बच्चा इसे पी ले, तो यह नुकसान देह है।

2.रिसर्च के अनुसार, यह बच्चों के इम्युनिटी सिस्टम पर भी बुरा असर छोड़ता है।

3. इससे बच्चे चिड़चिड़ी और बीमार हो जाते हैं।

4. छोटे बच्चों की बार-बार मुंह में हाथ डालने की आदत होती है। जिससे उनके हाथ में लगा, सेनीटाइजर उनके पेट में जाता है। जो उनकी पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। जिससे उनके पेट में दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है। इस कारण डॉक्टर्स बच्चों के लिए, अल्कोहल फ्री सेनीटाइजर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

सैनिटाइजर एलर्जी होने का भी कारण बन सकता है:

बच्चों के लिए हर्बल और ऑर्गेनिक सेनीटाइजर का उपयोग करना बेहतर होता है। नॉर्मल सैनिटाइजर में पाए जाने वाले केमिकल्स बच्चों में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकते हैं। सेनिटाइजर की सुगंध, बच्चों के लिए नुकसानदेह भी होती है। इसलिए बच्चों के लिए, सुगंध रहित सेनिटाइजर का ही प्रयोग करें।

सैनिटाइजर की वजह से आंखों में प्रॉब्लम:

डॉक्टर्स के अनुसार, सेनिटाइजर में 60% 70% अल्कोहल की मात्रा होने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन, चुभन, लाली और खुजली की समस्या होने लगती है। अल्कोहल की अधिक मात्रा कंजेटाईवा और कार्निया के लिए केमिकल ईरीटेंट का काम करती है।

सेनिटाइजर की बजाय, साबुन से हाथ धोना बेहतर होता है:

बहुत से लोग, हाथ धोने की बजाय, सेनिटाइजर लगाकर ही खाना खा लेते हैं, लेकिन यह गलत है ऐसा करने से सैनिटाइजर में पाया जाने वाला आइसोप्रोपिल अल्कोहल उनके हाथों के माध्यम से पेट में चला जाता है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है यह फूड प्वाइजनिंग और पेट से जुड़ी बीमारियां होने का कारण भी बन सकता है।

अगर आप घर और ऑफिस में हैं, तो साबुन से ही हाथ धोना बेहतर होता है।

सेनिटाइजर में बहुत से हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं, अगर आपने भोजन से पहले सैनिटाइजर का प्रयोग किया है तो भी आप साबुन से हाथ जरूर धोएं।

अत्यधिक जरूरत के समय सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें:

बाल वनिता महिला आश्रम

अगर आप बच्चों के साथ बाहर घूमने, पिकनिक या मॉल में गए हैं, तभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें या फिर हॉस्पिटल या किसी बीमार व्यक्ति को देखने गए हैं तब सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि बच्चे जल्दी ही बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं।

अधिकतर लोग समझते हैं कि सेनिटाइजर लगा लिया, हम सेफ हो गए। पर ध्यान से देखा जाए, तो सेनिटाइजर का अत्यधिक उपयोग नुकसानदेह है, जो शरीर को अंदरूनी क्षति पहुंचाता है।

इसलिए जरूरत के अनुसार ही सेनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। वरना पुराने जमाने की तरह, ज्यादा से ज्यादा साबुन इस्तेमाल करने की आदत डालें।

चित्र: गुगल से

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्येक इंसान चाहता है कि उसका शरीर ताकतवर रहे, स्वस्थ रहें । अधिकतर पुरुषों में कमजोरी का प्रभाव देखने को मिलता है जिसका कारण है उनका गलत खानपान । आज हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका यदि लगातार सेवन किया जाए तो 1 महीने से भी कम समय में शरीर बलवान बन जाएगा । Vnita punjab आंवला –आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं । जो पुरुषों को दीर्घायु प्रदान करते हैं । आंवला खाने से बाल काले, लंबे एवं घने होते हैं । त्वचा जवान दिखती है, स्कीन का रंग साफ होता है । आंवले का मुरब्बा या आचार इस्तेमाल कर सकते हैं । Vnita Kasnia खजूर –खजूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं । जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाते हैं । सुबह के नाश्ते में दूध के साथ खजूर का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास होता है और शरीर में ताकत आती है Vnita punjab किशमिश –किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मजबूत शरीर बनाने के लिए पर्याप्त है । किशमिश का सेवन लगातार करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और स्टेमिना बढ़ाती है ।https://www.facebook.com/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE-101621781784017/

🙏: आंवला –आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं । जो पुरुषों को दीर्घायु प्रदान करते हैं । आंवला खाने से बाल काले, लंबे एवं घने होते हैं । त्वचा जवान दिखती है, स्कीन का रंग साफ होता है । आंवले का मुरब्बा या आचार इस्तेमाल कर सकते हैं । Vnita Kasnia खजूर –खजूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं । जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाते हैं । सुबह के नाश्ते में दूध के साथ खजूर का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास होता है और शरीर में ताकत आती है Vnita punjab किशमिश –किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मजबूत शरीर बनाने के लिए पर्याप्त है । किशमिश का सेवन लगातार करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और स्टेमिना बढ़ाती है ।,

राजस्थान की ब्रेकिंग- कोविड के नए वेरियंट के नए लक्षण*बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब* आपातकाल मीटिंग में हुए महत्वपूर्ण निर्णय, मुख्यमंत्री ने ली कैबिनेट की मीटिंग, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद। - प्रदेश में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन आगामी आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की इजाज़त फिलहाल नही दी जाएगी। - कल से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे,6 दिन में से 3 दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे। - स्कूलों और कॉलेजों की ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शूरू कर रहे हैं।- बिना मास्क वालों पर चालानी कार्यवाही होगी, रोको-तोको अभियान फिर से शुरु किया जायेगा। - निजी संस्थानों में वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही प्रवेश मिलेगा। - समस्त कार्यालय नई गाइडलाइन आने तक 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे। - शादियों में अधिकतम दोनों पक्षो को मिलाकर कुल 200 लोग रहेंगे मौजूद।कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसलासीएम अशोक गलोत का बयानस्कूल 100 फीसद तादाद की जगह 50% तादाद के साथ ही संचालित होंगेस्कूल ऑन लाईन क्लास बंद नहीं करेंगे, ऑन लाईन क्लास जारी रहेंगीकल से लागू होगी नई व्यवस्था *नए वेरिएंट B.1.1.1.529 को OMICRON नाम दिया गया है,*----------------------------वायरस वापस आ गया है, इस बार अधिक ऊर्जा, रणनीति और छलावरण के साथ।इस बार हमें खांसी नहीं होगी, बुखार नहीं होगा, जोड़ों का दर्द नहीं होगा, बस कमजोरी होगी,भूख न लगना और कोविड निमोनिया होगा!बेशक, मृत्यु दर अधिक है, चरम पर पहुंचने में कम समय लगता है। कभी-कभी कोई लक्षण नहीं... आइए सावधान रहें...यह सीधे फेफड़ों को प्रभावित करता है, जिसका अर्थ है कि अवधि कम हो जाती है।बहुत से रोगियों को बिना बुखार के देखा है, लेकिन एक एक्स-रे रिपोर्ट में मध्यम छाती का निमोनिया दिखाई देता है!COVID19 के लिए अक्सर नेज़ल स्वैब नकारात्मक होता है!वायरस सीधे फेफड़ों में फैलता है जिससे वायरल निमोनिया के कारण तीव्र श्वसन संकट होता है! यह बताता है कि यह तीव्र और अधिक घातक क्यों हो गया है !!!सावधान रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, फेस मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं।*लहरें* पहले से ज्यादा घातक। इसलिए हमें बहुत सावधान रहना होगा और *हर सावधानी बरतनी होगी।* --------------------------इस जानकारी को अपने पास न रखें, इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।कृपया ध्यान रखें और सुरक्षित रहें!

राजस्थान की ब्रेकिंग- कोविड के नए वेरियंट के नए लक्षण *बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब*  आपातकाल मीटिंग में हुए महत्वपूर्ण निर्णय, मुख्यमंत्री ने ली कैबिनेट की मीटिंग, चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद।  - प्रदेश में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन आगामी आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की इजाज़त फिलहाल नही दी जाएगी।  - कल से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे,6 दिन में से 3 दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे।  - स्कूलों और कॉलेजों की ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शूरू कर रहे हैं। - बिना मास्क वालों पर चालानी कार्यवाही होगी, रोको-तोको अभियान फिर से शुरु किया जायेगा।  - निजी संस्थानों में वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही प्रवेश मिलेगा।  - समस्त कार्यालय नई गाइडलाइन आने तक 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।  - शादियों में अधिकतम दोनों पक्षो को मिलाकर कुल 200 लोग रहेंगे मौजूद। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला सीएम अशोक गलोत का बयान स्कूल 100 फीसद तादाद की जगह 50% त...

बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम

Green Fungus: कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों पर ग्रीन फंगस का खतरा, जानें इसके लक्षण By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब T 1/10 कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कई समस्याएं खड़ी की हैं. इस बीच देश में ब्लैक फंगस, व्हाइट और येलो फंगस जैसे कई फंगल इंफेक्शन के केस सामने आ चुके हैं. लोग अब तक इन फंगल इंफेक्शन से उभर नहीं पाए हैं कि देश में पहली बार ग्रीन फंगस ने भी दस्तक दे दी है. Photo credit- pixabay 2/10 रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 34 वर्षिय कोविड- 19 से रिकवर हुए मरीज में ग्रीन फंगस इंफेक्शन का केस सामने आया है. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि मरीज में ग्रीन फंगस इंफेक्शन का पता लगने के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस द्वारा मुंबई शिफ्ट किया गया है. Photo credit- pixabay 3/10 श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SAIMS) के चेस्ट रोग विभाग के प्रमुख डॉ रवि डोसी के मुताबिक, कोविड-19 से ठीक हुए व्यक्ति पर इसका परीक्षण किया गया था कि क्या उसमें ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) के संक्रमण का खतरा हो सकता है. इस परीक्षण के बाद मरीज में ब्लैक फंगस...