Skip to main content

देश में कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा. by (समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब) इस बीच लोगों में वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर कई डर और आशंकाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक जागरूकता अभियान (Awareness campaign) चलाने की योजना बनाई है. BJP कोरोना टीकों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू करेगी. जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के जरिए वैक्सीन के बारे में फैली गलतफहमी और आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पार्टी यह तय करेगी कि कई मंत्रियों समेत BJP के वरिष्ठ नेताओं को लोगों के बीच वैक्सीन के प्रति विश्वास पैदा करने के अभियान में शामिल किया जाए.वहीं, BJP के एक दूसरे वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह जागरूकता अभियान केंद्र सरकार की नीतियों और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के समान ही होगा. पार्टी कार्यकर्ता देश भर के लोगों के साथ संपर्क बनाकर वैक्सीन को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेंगे.ये भी पढ़ें – कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राज्य कितने तैयार? पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों से बातमालूम हो कि DCGI की तरफ से दो कोरोना टीकों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी (Emergency Approval) दे दी गई है, जिनमें ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है. एक लोकल सर्कल्स के सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि 69 फीसदी भारतीय डर के चलते वैक्सीन नहीं लगवाना चाह रहे हैं. एक BJP नेता ने कहा, “राजनीति के लिए विपक्षी पार्टियां वैक्सीन के मुद्दे पर पहले ही बहुत भ्रम फैला चुकी हैं, अब हम इसे दूर करने का प्रयास करेंगे.” उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं जैसे आरपी सिंह ने अपनी इच्छा से कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल में हिस्सा लिया है.वैक्सीन को लेकर विपक्ष की बयानबाजीमालूम हो कि विपक्ष कोरोना वैक्सीन को लेकर कई सवाल खड़े करने में लगा है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हाल ही में कहा कि ‘मैं BJP की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं.’ वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा है कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए, उसके बाद वह लगवाएंगे.विपक्ष के आरोपों का जे पी नड्डा ने दिया जवाबवहीं, कुछ कांग्रेस नेताओं ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी देने पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अभी तक पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में उसे इस्तेमाल करने की मंजूरी कैसे दी गई. विपक्ष के इन आरोपों का जवाब देते हुए BJP प्रमुख जे पी नड्डा ने कहा है कि अपनी खुद की विफल राजनीति और दकियानूसी एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेता लोगों के मन में घबराहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.,

Comments

Popular posts from this blog

बलुवाना न्यूज पंजाब By वनिता कासनियां पंजाब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार के विज्ञानियों ने कुछ समय पहले ही गुजरात के जूनागढ़ में स्थित सक्करबाग चिडिय़ाघर में शेरों को कोरोना की एंकोवेक्स वैक्सीन (पशुओं को कोविड-19 एंटी वैक्सीन) लगाई थीअब इस वैक्सीन की बूस्टर डोज लगने के बाद जानवरों के शरीर में बनी एंटीबाडी के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। जिन पांच जानवरों को चिडिय़ाघर प्रशासन ने उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए दिया था उन सभी की कोविड-19 के प्रति प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ गई। यह क्षमता मानक से भी अधिक पाई गई है। ऐसे में अगर दूसरे चिडिय़ाघर प्रशासन अपने यहां जानवरों को यह वैक्सीन लगवाते हैं तो उन्हें कोविड-19 के प्रति सुरक्षा मिल सकेगी।21 दिन पर लगाई गई थी बूस्टर डोजजानवरों को एंकोवेक्स वैक्सीन की पहली डोज के बाद 21 दिन बाद बूस्टर डोज दी गई। वैक्सीन के चक्र को अब 42 दिन हो चुके हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया के तहत हर बार जिन जानवरों को वैक्सीन दी गई उनके खून की सैंपङ्क्षलग कर जांच की गई। जिसमें पाया कि जानवरों में बूस्टर डोज लगने के बाद इम्युनिटी मानक से भी अधिक बढ़ गई। इसके साथ ही डोज लगने के बाद अब यह जानवर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस प्रक्रिया में विज्ञानियों ने तीन बार ब्लड टेस्ट किया। जिसमें सबसे पहले पहली डोज लगाने पर पहले, फिर 21 दिन में बूस्टर डोर लगाने से पहले इसके बाद 42 दिन पूरे होने पर रक्त की जांच की गई। ताकि पता लगाया जा सके कि वैक्सीन देने के बाद जानवरों में किस प्रकार का परिवर्तन हुआ है।डिमांड आने पर बनाएंगे डोजएनआरसीई के वरिष्ठ विज्ञानी डा नवीन बताते हैं कि हमारी बनाई वैक्सीन काफी अच्छा असर दिखा रहा है। एंटीबाडी भी जानवरों में काफी अच्छी बनी है। सामान्य तौर पर इंसानों में जब कोवैक्सीन लगाते हैं तो 16 टाइटर के आसपास एंटीबाडी बनती हैं। जब जानवरों में एंकोवैक्स वैक्सीन दी गई तो 64 टाइटर आया। जोकि काफी अच्छी एंटीबाडी को प्रदर्शित करता है। इस वैक्सीन को आगे भी जानवरों को दिया जाता है तो वह डिमांड आने पर और भी डोज बना सकते है। एक जानवर को दो डोज लगाई जाती है। एक वैक्सीन और दूसरी वैक्सीन की बूस्टर डोज है। कम उम्र के जानवरों में तो वैक्सीन ने काफी अच्छा परिणाम दिया है। डोज बनाने के लिए हम तैयार हैं।इन जानवरों को संक्रमित करता है कोरोना वायरसकोरोनावायरस (सार्स कोव-2) बिल्ली, कुत्ते, हिरण, शेर, बाघ और तेंदुए को संक्रमित करता है। इसके साथ ही मौत का कारण बन सकता है। भारत में शेरों में सार्स कोव-2 डेल्टा (मानव सार्स कोव-2 डेल्टा वेरिएंट के समान) संक्रमण की सूचना भी मिल चुकी है। पशु-से-पशु में इसके और साथ ही मनुष्यों में इसके संचरण को रोकने के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र द्वारा वैक्सीन विकसित की गई है।

बलुवाना न्यूज पंजाब By  वनिता कासनियां पंजाब  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार के विज्ञानियों ने कुछ समय पहले ही गुजरात के जूनागढ़ में स्थित सक्करबाग चिडिय़ाघर में शेरों को कोरोना की एंकोवेक्स वैक्सीन (पशुओं को कोविड-19 एंटी वैक्सीन) लगाई थीअब इस वैक्सीन की बूस्टर डोज लगने के बाद जानवरों के शरीर में बनी एंटीबाडी के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। जिन पांच जानवरों को चिडिय़ाघर प्रशासन ने उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए दिया था उन सभी की कोविड-19 के प्रति प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ गई। यह क्षमता मानक से भी अधिक पाई गई है। ऐसे में अगर दूसरे चिडिय़ाघर प्रशासन अपने यहां जानवरों को यह वैक्सीन लगवाते हैं तो उन्हें कोविड-19 के प्रति सुरक्षा मिल सकेगी।21 दिन पर लगाई गई थी बूस्टर डोजजानवरों को एंकोवेक्स वैक्सीन की पहली डोज के बाद 21 दिन बाद बूस्टर डोज दी गई। वैक्सीन के चक्र को अब 42 दिन हो चुके हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया के तहत हर बार जिन जानवरों को वैक्सीन दी गई उनके खून की सैंपङ्क्षलग कर जांच की गई। जिसमें पाया कि जानवरों में बूस्टर डोज लगने ...

बलुवाना न्यूज पंजाब डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर की चैकिंग अबोहर, 23 दिसंबर (बलुवाना न्यूज पंजाब): पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर अबोहर रेलवे स्टेशन व अन्य रेलवे के अन्य स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी इंस्पैक्टर कस्तूर लाल, एएसआई केवल सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई वधावा सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चैकिंग की। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास बने पुराने कवार्टरों आदि की भी चैकिंग की। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि रेल यात्रा करते समय यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। यात्रा के समय यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। फोटो:6, रेलवे स्टेशन पर जांच करती रेलवे पुलिस। क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

   बलुवाना न्यूज पंजाब डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर की चैकिंग अबोहर, 23 दिसंबर (बलुवाना न्यूज पंजाब): पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर अबोहर रेलवे स्टेशन व अन्य रेलवे के अन्य स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, रेलवे थाना अबोहर के प्रभारी इंस्पैक्टर कस्तूर लाल, एएसआई केवल सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई वधावा सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चैकिंग की। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास बने पुराने कवार्टरों आदि की भी चैकिंग की। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि रेल यात्रा करते समय यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। यात्रा के समय यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। फोटो:6, रेलवे स्टेशन पर जांच करती रेलवे पुलिस। क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहा...